प्रधान संवाददाता, जून 25 -- Khan Sir News: चर्चित फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला लगने का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में फायर सेफ्टी का बड़े पैमाने पर उल्लंघन पाया गया है। इसके बाद अब कोचिंग सेंटर के मालिक को एक बार फिर फायर सेफ्टी के इंतजाम करने के लिए नोटिस भेजा गया है और इस बार उन्हें एक हफ्ते की मोहलत दी गई है। याद दिला दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी अग्निशमन विभााग ने खान सर के कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी इंतजाम की जांच की थी। जांच में कमी पाए जाने के बाद उन्हें नोटिस भेज कर 15 दिनों का समय दिया गया था। दरअसल पटना और आसपास के इलाके में चल रहे 85 कोचिंग संस्थानों को बुधवार को अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा मानक सही नहीं रहने के कारण नोटिस जारी किया। इसमें शहर के नौ बड़े कोचिंग संस्थान...