Khan Sir News: खान सर की अग्रिम जमानत पर नहीं हुई सुनवाई, रौशन आनंद सर के सहयोगियों को बेल
पटना, जून 25 -- Khan Sir News: पटना के दो कोचिंग सेंटरों खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट और ज्ञान बिंदु एकेडमी के मालिकों खान सर और रौशन आनंद सर के बीच विवाद जारी है। इस बीच गुरुवार को अदालत में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने एक फिर केस डायरी की मांग की है। अदालत ने इस प्रकरण में फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी पर पहले ही रोक लगा रखी है। जाहिर है अग्रिम जमानत पर सुनवाई नहीं होने के बाद खान सर की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। इधर खान कोचिंग सेंटर पर मारपीट, पथराव और फाायरिंग से संबंधित एक अन्य केस में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद सर के दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को अदालत से बेल मिल गई है। रौशन आनंद सर के दोनों सहयोगियों को पटना सिविल कोर्ट से बेल मिली है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ किया है कि अभिषेक और गौरव पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.