पटना, जून 7 -- Khan Sir FIR News: तो क्या अब पटना में खान सर का कोचिंग सेंटर बंद हो जाएगा? खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर FIR दर्ज होने के बाद से लापता फैजल खान के कोचिंग सेंटर पर बंद होने की तलवार अब लटकने लगी है। दरअसल खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में हाल ही फायर सेफ्टी के नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया है। बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर अग्निशमन मानकों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया है और अगर 15 दिनों के अंदर कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो इंस्टीच्यूट को बंद करने की कार्रवाई की जा सकती है। डीआईजी ने बताया है कि फायर सेफ्टी को लेकर कोचिंग संस्थानों पर भी विशेष नजर है। खान ग्लोबल स्टडीज में अग्निशमन मानकों का उल्लंघन के सवालों पर उन्होंने बताया कि उन्हें भी नोटिस दिया जा चुका है। प...