खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: बेलदौर । संवाददाता बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन पंचायत निवासी मोहम्मद कादिर ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर 50 हजार की रंगदारी मांगने, मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के आवेदन के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपित उसके घर पहुंचे और 50 हजार की रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जबरन उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और दुर्व्यवहार किया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है...