Khagaria News: 50 हजार का इनामी बदमाश हीरा पासवान लाभगांव से गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के 50 हजार के इनामी बदमाश हीरा पासवान को पुलिस ने जिले के गंगौर लाभगांव से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पुलिस एवं डीआईयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। उस पर नगर थाने में अलग-अलग धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। उसकी आर्म्स एक्ट, दंगा, जबरन वसूली, यौन उत्पीड़न आदि मामले में पुलिस को तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वह पुलिस की नजरों से बचकर भाग रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे टीम गठित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 1 जुलाई को महेशखूंट थाना पुलिस ने एक 25 हजार इनामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.