खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (वाइव) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खगड़िया जिले में व्यापक असर देखने को मिला। जिले के सभी सरकारी बैंकों के साथ-साथ निजी बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी भी हड़ताल में शामिल रहे। जिसके कारण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। हड़ताल के माध्यम से बैंककर्मियों ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त संख्या में नई बहाली करने, पेंशन अपडेशन, पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्त बैंककर्मियों की सुविधाओं में सुधार सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार एवं बैंक प्रबंधन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया。 यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हड़ताल को लेकर सभी बैंकों में लटका ताला, कामकाज ठपबैंककर्मियों की लंबित म...