खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सन्हौली में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या का अब स्थायी समाधान हो जाएगा। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए 4 करोड़ 81 लाख की लागत से बड़े नाला का निर्माण होगा। जिससे पानी की समुचित निकासी हो पाएगी। बताया जा रहा है कि सन्हौली स्थित सूर्य मंदिर चौक पर चार करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महत्वपूर्ण नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल एवं नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को नारियल फोड़कर किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य बुडको द्वारा कराया जाएगा। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस नाला के निर्माण से सन्हौली क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने में मदद मि...