Khagaria News: 31 अक्टूबर को पटना में बल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह में भाग लेने का निर्णय
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने को लेकर परबत्ता के महदीपुर में शनिवार को बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पैक्स अध्यक्ष अदयानंद मेहता के दरवाजे पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद सिंह ने की। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 'साझी रियासत, हमारी सियासत' मुख्य संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : 31 अक्टूबर को पटना में बल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.