Khagaria News: 2644 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले की मुफसिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 31 पर रहीमपुर में कार्रवाई करते हुए 2644 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कंटेनर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में मानसी थाना क्षेत्र के जालिम बाब टोला टीकारामपुर के शंकर दास के पुत्र मुकेश दास को गिरफ्तार किया गया है। एक मोबाइल व दस पीस चदरा का बना कूलर का बाहरी कैबिनेट भी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई मे ंमुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, एसआई संगीता कुमारी व गौतम कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.