खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: खगडिया । नगर संवाददाता पुलिस केन्द्र में मंगलवार को जिले के नव प्रोन्नत 26 सहायक अवर निरीक्षकों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी भानू प्रताप सिंह ने सभी नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के कंधों पर एक सितारा से अलंकृत कर उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों में वृद्धि का भी द्योतक है।उन्होंने सभी नव पदोन्नत पदाधिकारियों से कहा कि वे लोग अपने नए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी आदि भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: 20 पीटीसी को एएसआई में मिला पदोन्नत, एसपी ने कंधे पर लगाया एक सितारा वहीं नव पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का म...