खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 26 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से हत्या के प्रयास मामले में दो, शस्त्र अधिनियम के तहत एक फरारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में 252 लीटर विदेशी शराब, एक देशी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद किया गया। जबकि दस जमानतीय व 17 गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। वहीं एक फरारी के घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...