खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 ष्घंटे में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 16 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में दो हत्या के प्रयास मामले के फरारी को गिरफ्तार किया गया। जबकि 14 अन्य मामलों के फरारी शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई में एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। जबकि जमानतीय धारा के तहत 25 व गैर जमानतीय धारा के तहत 77 वारंटों का भी निष्पादन किया गया है। जबकि 11 कुकी के वारंट को निष्पादित किया गया है। वहीं 15 फरारियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...