Khagaria News: 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व सांसद रामशरण यादव
खगडि़या, सितम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत एनएच 31 स्थित पांडव होटल पर आयोजित कार्यक्रम में 23वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद रामशरण यादव श्रद्धापूर्वक याद किए गए। आयोजित कार्यक्रम में जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, सरपंच मनोज कुमार, पूर्व मुखिया किरण यादव, राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, राजेश यादव, अशोक कुमार यादव, बबलू यादव, अधिवक्ता शभू यादव, टुटु यादव, अभय कुमार मिंटू, डॉ कवीन्द्र यादव, डॉ रूपम राज पांडव, रूपेश राज पांडव आदि ने उन्हें गरीबों का सच्चा रहनुमा बताया। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद दो बार सांसद व तीन बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। उनका जीवन गरीब, शोषित व वंचितों के लिए समर्पित था। इस मौके पर सुरेश यादव, अजय कुमार उर्फ गुरु, सुधांशु यादव, श्रवण कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.