खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि 30वें मटेश्वर महोत्सव को लेकर निकाली गई 216 फीट की विशाल कांवर यात्रा शनिवार को मां कात्यायनी मंदिर पहुंची। कांवर के मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवर की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। कांवर यात्रा के आयोजकों ने बताया कि 30वें मटेश्वर महोत्सव की शुरुआत 3 सितंबर से हुई। इसके बाद 4 सितंबर की सुबह 216 फीट के कांवर के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: नन्द उत्सव व मटकी फोड़ देखने को उमड़ी भीड़ शनिवार को कांवर मां कात्यायनी मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान से ...