खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में आश्विन नवरात्र के पावन अवसर पर कलश स्थापित की गई। साधकों ने नौ दिवसीय मंत्र जप अनुष्ठान का संकल्प लिया।सर्वप्रथम यज्ञाचार्य सुदाम कुमार ने मुख्य यजमान दिवाकर कुमार, शिक्षक से कलश पूजन करवाया। वरिष्ठ गायत्री साधक मुकेश कुमार के नेतृत्व में हवन यज्ञ कार्य संपन्न हुआ।अखिल विश्व गायत्री परिवार मानसी के संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि आगामी 19 अक्टूबर सोमवार को कन्या पूजन किया जायेगा।इसके साथ अमृतासन का प्रसाद पाकर अनुष्ठान / व्रत की समाप्ति हो जायेगी। मौके पर संदीप आर्य, अयांश राज, अंशिका कुमारी, सीता देवी सहित अन्य भक्तजन मौजूद थें। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में 16 से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्त...