खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के जलकौड़ा व ओलापुर गंगौर पंचायत में आगामी 18 अगस्त को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा कि लगातार सहयोग शिविर को लेकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इन आवेदनों का निष्पादन करते हुए शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सहयोग शिविर को लेकर तैयारी तेज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सहयोग शिविर की शुरुआत होने के बाद से अब तक सदर प्रखंडमें 5728 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से अब तक 1720 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जबकि शेष बचे हुए 4008 आवेदन बासगीत पर्चा, राशन कार्ड आदि से जुड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...