खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत चुकती गांव का एक 12 वर्षीय बालक गत 22 अक्टूबर से घर से लापता है। इस संबंध में वार्ड 12 निवासी विक्रम ठाकुर की पत्नी बिन्दु देवी ने शुक्रवार को मानसी थाना में आवेदन दिया है। जिसमें अपने पुत्र दिव्यांशु के लापता हो जाने की शिकायत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि काफी खोजबीन की गई, पर पता नहंी चला सका। स्थानीय सरपंच मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि खोजबीन के लिए परिजनों द्वारा पुलिस से गुहार लगायी गई है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...