Khagaria News: 10 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार
खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानांतर्गत एक गांव में रविवार को एक 10 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की गांव के पास ही बहियार में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान आरोपित एक 19 वर्षीय पड़ोसी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा फिलहाल घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित घर से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.