खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर अलौली पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर अलौली की ओर आ रहा है। इसके बाद मैधौना चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की एवं बोरे में छिपाकर रखा गया करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बरामद गांजा समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव से लाया जा...