खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, लेखापाल सह आईटी सहायक और सभी आरटीपीएस ऑपरेटरों की एक बैठक बीपीआरओ आनंद रंजन ने की। बैठक के दौरान ​पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन की कार्यक्षमता, ​कन्या विवाह मंडप के निर्माण कार्य की शुरुआत, ​सोलर स्ट्रीट लाइट की कार्यक्षमता और रखरखाव, ​पंचायत विकास दिवस और सहयोग शिविर का आयोजन, ​आरटीपीएस सेवाओं की सुचारू उपलब्धता, ​जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, ऑडिट से संबंधित लंबित मामले की समीक्षा की गई। ​समीक्षा के दौरान बीपीआरओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसेवाओं की डिलीवरी में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आवेदनों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।योजनाओं का नियमित निरीक...