Khagaria News: ाोहराघाट परास गांव में शादी के चार माह बाद महिला की संदिग्ध मौत
खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थानान्तर्गत मोहराघाट परास गांव में शुक्रवार की शाम शादी के महज चार माह बाद एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहराघाट परास निवासी गोकरण चौधरी की 20 वर्षीया पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। सूचना मिलने पर अलौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.