Khagaria News: ाारपीट कर जान मार देने की धमकी देने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता इतमादी गांव निवासी विष्णुदेव राम के पुत्र मनोज राम ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के पिंटू राम एवं उसके परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत की है। घटना के कारणों के बारे में बताया गया है उसके घर में भतीजे का शादी समारोह हो रहा था। इसी क्रम में नामजद पिंटू राम के पुत्र अंकित कुमार उसके घर में घुसकर चार्जर में लगा मोबाइल चोरी कर ली। जिसे रंगे हाथ पकड़ कर उसने स्थानीय पुलिस पिकेट प्रभारी को सौंप दिया। इसी से नाराज हो नामजद ने घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो पक्षों ने कराया मामला दर्ज इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.