खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, सलारपुर की चारदीवारी निर्माण से सेंटर की सूरत बदलेंगी। उल्लेखनीय है कि चारदीवारी का निर्माण जिला परिषद योजना के तहत किया जाना है। उक्त योजना अंतर्गत चारदीवारी एवं मुख्य गेट निर्माण की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश एवं जेई मो. शफीक की मौजूदगी में स्थल का ले आउट किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद योजना से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चारदीवारी और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। ले आउट पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का ...