Khagaria News: ाटेल नगर में भू-विवाद को लेकर मारपीट में महिला समेत कई घायल,भर्ती
खगडि़या, अगस्त 4 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के पटेल नगर में मंगलवार की दोपहर दो बजे भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी राधेश्याम शाह एवं श्याम साह के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष के राधेश्याम शाह, राजीव शाह तथा अनीता देवी घायल हो गई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद घायल राधेश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.