Khagaria News: हेल्थ विभाग के डॉयरेक्टर इन चीफ सीएचसी का किया निरीक्षण
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि सीएचसी में मंगलवार को हेल्थ विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ प्रणव शरण सिंहा ने औचक निरीक्षण किया। जिससे पूरे स्टाफ के अफरातफरी का माहौल परिसर में बन गया। ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष ,जांच घर, एक्स-रे कक्ष, स्थापना कक्ष ,स्टोर कक्ष, आदि का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद एम ओआईसी डॉ मनीष कुमार, डॉ मनोज कुमार, बीएचएम रिपुंजय कुमार, बीसीएम पवन कुमार, स्टोर प्रभारी शैलेन्द्र कुमार, हेल्थ एजुकेटर राम सज्जन यादव, राम हिलीश चौधरी आदि के साथ घंटों पूछताछ के बाद आवश्यक निर्देश देते देखे गये। डॉयरेक्टर इन चीफ ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन सरकार को दी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार निरीक्षण में सहयोग करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.