खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत हियादपुर आंगनबाड़ी केंद्र का सोमवार को बीडीओ राजीव कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुतुल कुमारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि बागमती नदी के उस पार अमनी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या एक में डीएम के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में जिला परिषद की योजना से वर्ष 2014-15 के आसपास बनाई गई थी। जो अभी पूर्ण रूप से बना नहीं है। उक्त भवन में दरवाजे और खिड़की के साथ साथ रंग-रोगन का कार्य अधूरा है। उन्होंने दीवाली तक इसमें आंगनबाड़ी केंद्र को शिफ़्ट करने का निर्देश उपस्थित सेविका को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...