खगडि़या, सितम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता। शारदीय नवरात्र इस वर्ष 11 अक्टूबर से शुरु होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ मां दुर्गा की विदाई होगी। मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं और उसी के आधार पर वर्ष के शुभ-अशुभ फल का संकेत मिलता है। श्री शिवशक्तियोगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर एवं श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया कि इस वर्ष 11 अक्टूबर को कलश स्थापना होने के कारण मां दुर्गा हाथी (गज) पर सवार होकर आएंगी। धार्मिक मान्यता में हाथी पर मां का आगमन शुभ माना जाता है। इसे अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि का प्रतीक माना गया है।

मां दुर्गा के विदाई का वाहन वहीं, 20 अक्टूबर मंगलवा...