खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार की देर शाम चहनाधार में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव निवासी नवीन कुमार के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंकुश करीब एक माह पहले अपनी नानी के घर हरिपुर आया था। रविवार की देर शाम वह घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह चहनाधार के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से धार में गिरकर डूब गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने रातभर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कामना सागर में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे का शव धार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर अलौली पुल...