Khagaria News: हरदिया गांव में रास्ता विवाद में अधेड़ की पिटाई
खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में रविवार को रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान प्रभास मनी रंजन के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद के दौरान कहासुनी के बाद विरोधी पक्ष ने डंडे से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर चौथम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.