Khagaria News: हरदिया गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दो भाइयों की पिटाई, घायल
खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। चौथम प्रखंड के हरदिया गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करना दो भाइयों को महंगा पड़ गया। इस बात को लेकर हुए विवाद में दोनों भाइयों की पिटाई कर दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बाबू साहब और उनके भाई के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव में एक युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाबू साहब ने उसे धीमी गति से बाइक चलाने की सलाह दी। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में दोनों को चोटें आईं और वे घायल हो गए। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.