Khagaria News: हथियार लहराने का वीडियो वायरल के बाद युवक गिरफ्तार, एक कट्टा बरामद
खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हाथ में हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। मामले में बहादुरपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कंठारी गांव के श्याम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान बहादुरपुर थाना की सरकारी मोबाइल टीम को एक वायरल वीडियो मिला। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करने तथा समाज में दहशत फैलाने जैसी हरकत करते हुए दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अवैध हथियार संग वीडियों-फोटो वायरल करने का शौक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.