Khagaria News: हथियार के बल पर लूटपाट कर मारपीट करने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर नौ पचाठ गांव निवासी बुधो यादव के पुत्र शंकर यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के वार्ड नंबर आठ के दो नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध शिकायत करते हुए हथियार के बल पर लूटपाट कर मारपीट एवं गाली गलौज करने की शिकायत की है। घटना सोमवार के अपरान्ह तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय वह अपने घर से डुमरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजद स्वर्गीय सुबोध यादव के पुत्र क्रमश: मनजीत एवं गौरी यादव पहले से हथियार के साथ अपने दो अज्ञात सहयोगियों के साथ आवेदक को रोक कर नगद सात हजार रुपये एवं गले से सोने की एक चकती छीन लिया। घटना के बाद जब आवेदक अपने पत्नी के साथ नामजद के यहां शिकायत लेकर पहुंचा तो नामजद एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.