खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: अलौली, एक प्रतिनिधि अलौली से मेधौना गांव जाने वाली टेंपो हथवन गांव के बंधेर ढाला के पास बुधवार की देर शाम पलट गई। जिस पर सवार तीन सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसका इलाज सदर असपताल में चलने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि टेम्पो पर सवार होकर आधे दर्जन लोग निमंत्रण में मेधौना गांव जा रहे थे। इसी बीच बंधेर ढाला के पास भैंस को बचाने या बचने समय वाहन पलट गया। जख्मी को सीएचसी लाया गया। जिसकी पहचान रामपुर अलौली पंचायत के नवीन कुमार, सुबोध कुमार व बबलू कुमार के रूप में की गई। सीएचसी में मंगलवार की रात कार्यरत चिकित्सक डा. सुमेधा कुमारी व कंपाउडर राज कुमार ने बताया कि अधिक जख्मी होने से बिना समय गंवाए रेफर किया गया है। जख्मी के परिजनों का आरोप है कि बिना प्राथमिक उपचार ही रेफर कर दिया गया जिस से जख्मी को...