खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने फरार आरोपियों और न्यायालय वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हत्या के एक आरोपी सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कस गया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि गुलाब सिंह, पशुपति प्रसाद, पटेल सिंह, सुधीर सिंह, कैलाश सिंह, मोहन साहनी, संजय सहनी, श्रवण सहनी सहित कुल नौ लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2007 में काली मंदिर विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद सभी आरोपी फरार ...