खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में 25 वर्षीय ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य अभियुक्त सीताराम राम के पुत्र प्रिंस कुमार ने सोमवार की संध्या में थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद उसने ज्योतिष कुमार की हत्या बदले की भावना से करने की बात स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कट्टा एवं अपना मोबाइल को उसराहा बीपी मंडल पुल पर से कोसी नदी में फेंक देने की बात बताई। पुलिस आत्मसमर्पण के बाद अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई अपना रही है। उक्त जानकारी गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने सोमवार की संध्या में थानाध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को दी। एसडीपीओ के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस कुमार ने प...