Khagaria News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत, मातम
खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गौछारी में बुधवार की देर शाम को सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र अन्तर्गत गौछारी गांव निवासी गोकुल प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार बताया जा रहा है। वहीं घटना में बाइक चालक घायल हो गया। बताया गया कि दिलखुश अपने भाई नीरज कुमार के साथ गौछारी से महेशखूंट जा रहा था। पीछे से दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मारी थी। उसकी बाइक में टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई बाइक लेकर गौछारी रेलवे स्टेशन स्थित केबिन ढाला के पास गिर गया। बताया गया कि रेलवे ढाला स्थित लोहे के रेलिंग पर गिरने से किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष शव को अपने कब्जे में कर महेशखूंट जीआरपी ले गए। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.