Khagaria News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई। मृत वृद्ध जिले के परबत्ता गांव निवासी 55 वर्षीय कपिलदेव यादव बताया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार घायल वृद्ध कोप्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया था। जहां उसने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 27 अक्टूबर की देर शाम घर से खाना खाकर गोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने उसेें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पुत्र बाल्मीकि यादव ने चालक की पहचान नूरपुर निवासी सिराज बैठा के रूप में की थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसेें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.