Khagaria News: सड़क पर पलटी पिकअप, बाल-बाल बचा चालक
खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर स्थित पसराहा ढाला के पास मुर्गियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच गुरुवार को पलट गई। इस हादसे में पिकअप का चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन वाहन में लदी लगभग चार क्विंटल मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी महेशखूंट की ओर से मुर्गियों की खेप लेकर पसराहा की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन पसराहा गांव के ढाला के करीब पहुंचा चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया और पिकअप बीच सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना के समय पिकअप में कुल मिलाकर लगभग दस क्विंटल मुर्गियां लदी हुई थीं。
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.