Khagaria News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान चौथे दिन मौत
खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-अलौली मुख्य सड़क पर 20 जुलाई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान चौथे दिन मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अलौली थाना क्षेत्र के कमाथान गांव निवासी भूदेव पासवान के 32 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार 20 जुलाई को किसी आवश्यक कार्य से बाइक से अलौली जा रहे थे। इसी दौरान इचारवा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी क्लिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.