खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में रग्बी खेल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खगड़िया के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शनिवार को डीएम विक्रम विरकर व एसपी भानू प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग के उज्ज्वल कुमार एवं अंडर-14 वर्ग की रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। टीम ने फाइनल मैच में ओडिशा के विरुद्ध 17-7 से जीत दर्ज किया । वहीं बिहार के अंडर-15 महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 30-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।मौके पर डीएम ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्...