खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के गोगरी पंचायत के स्वच्छताकर्मियों को करीब आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने का मामला गरमा गया है। मुखिया से लेकर पंचायत सचिव तक चक्कर लगाने के बाद असंतुष्ट होकर शुक्रवार को स्वच्छताकर्मियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनन्दन आनंद के कार्यालय में उपस्थित होकर मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत की। शिकायत किए जाने के बाद बीडीओ ने संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोगरी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत के स्वच्छताकर्मियों ने कार्यालय में उपस्थित होकर आठ महीने से मानदेय प्राप्त नहीं होने की बात कही। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों ने की मानदेय भुगतान की मांग पंचायत सचिव द्वारा पंचाय...