खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने नगर पंचायत मानसी अंतर्गत खुटिया कन्या विद्यालय के समीप छापेमारी कर स्मैक सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में स्थानीय बख्तियारपुर गांव निवासी मुकेश कुमार, संजीवन कुमार1, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहसौड़ी धर्मनगर गांव निवासी मिथलेश कुमार, शहर के चित्रगुप्तनगर थानान्तर्गत कोशी कॉलेज रोड़ निवासी राज रायगल कुमार व गोगरी थानान्तर्गत बदिया गांव निवासी फूलों सिंह का पुत्र कंचन कुमार शामिल हैं। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम की गई छापेमारी में यह1सफलता मिली। छापेमारी में एक कार व छह बाइक जब्त किया गया। वही एक सौ दो स्मैक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों का...