Khagaria News: स्नातक सेमेस्टर थ्री की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण
खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के चार केन्द्रों पर बुधवार को स्नातक सेमेस्टर थ्री की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा को लेकर कॉलेजों में काफी चहल पहल रही। इधर कोशी कॉलेज केन्द्र पर पहली पाली में एईसी सेट व व द्वितीय पाली में एईसी सेट बी विषय की परीक्षा ली गई। इधर अंतिम दिन नौ जुलाई को पहली पाली में एसईसी सेट ए व द्वितीय पाली में एसईसी सेट बी विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इधर चल रही स्नातक सेमेस्टर पांचवीं की परीक्षा गत मंगलवार को ही खत्म हो गई। इधर केन्द्राधीक्षक प्रो. ललितेश्वर कुमार ने बताया कि कड़ी व्यवस्था में परीक्षा ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.