खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि मंुगेर विश्वविद्यालय ने यूजी पार्ट थ्री बैकलॉग सत्र 2022-25 के छात्र व छात्राओं को परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित की है। बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र 28 अक्टूबर से शुरू की गई है। जो आगामी चार नवंबर तक समय दिया गया है। वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की तिथि पांच व छह नवम्बर तक रखा गया है। इधर कोशी कॉलेज के प्राचार्य ने परीक्षा फार्म भरने वाले स्टूडेंटस से दस्तावेजों का सत्यापन कराने के उपरांत ऑनलाइन फार्म भरने से संबंधित जरूरी निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...