खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के रेडक्रॉस भवन रोड स्थित एक किराए के मकान में शनिवार को संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के आहो के रहने वाले अनिल गुप्ता की पुत्र मुस्कान कुमारी गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतका दो बहन खगड़िया में किराया का मकान लेकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को उसकी बहन ट्यूशन गई थी। इसी बीच जब वह वापस आई तो बेटी को बदहवास देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्नातक की छात्रा की संदेहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस इधर मृतक के मकान मालिक ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। हालांकि मौत का स...