Khagaria News: स्टेट हाइवे पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन गंभीर
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा बस्ती गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मानसी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घायलों की पहचान लालू कुमार, पिता लम्बू यादव, निवासी सोनवर्षा; गुड्डू कुमार, पिता श्याम साह, निवासी रोहियार; तथा छोटू कुमार, पिता शंभू शरण साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.