खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत रेलवे प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक दात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद खेल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद एंबुलेंस से उसे आनन फानन में मानसी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया। बेहोश हुई छात्रा कक्षा पंाच में पढ़ने वाली राधिका कुमारी बतायी जा रही है। इधर मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वह अब स्वस्थ है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी किए गए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...