Khagaria News: स्कूल छात्र व छात्राओं के बीच बांटी पाठ्य सामग्री
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में पठन सामग्री का वितरण किया गया। नशामुक्त भारत के प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि सतपाल महाराज के सानिध्य व आश्रम द्वारा वार्षिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को पठन सामग्री वितरण किया जाता रहा है। सतपाल महाराज के तत्वावधान में मानव उत्थान सेवा समिति, बापू नगर बलुआही खगड़िया द्वारा सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय शेखपुरा एवं गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय फुदकीचक में समिति के आश्रम प्रमुख महात्मा सुमुक्ता बाई, महात्मा आरती बाई, दयानंद चौधरी व मंजू सिन्हा के द्वारा शेखपुरा के 180 तथा फुदकीचक के 87 छात्र व छात्राओं के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर व कटर का कीट का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News बच्चों के बीच किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.