खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय नवादा में मंगलवार की दोपहर में छत से गिरकर एक आठवीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूल के शिक्षक निरंजन कुमार, जयंत कुमार एवं शिक्षिका कुमारी नेहा द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल छात्रा की पहचान नवादा गांव निवासी राकेश कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। इधर सूचना के बाद प्रभारी बीईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रा का हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- Bhabua News: फब्ती का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा बताया जाता है कि स्कूल के छत में रेलिंग नहीं है। और घेरा हुआ नहीं है। छत पर छात्रा गई हुई थी। जहा...