Khagaria News: स्कूल की छात्र-छात्रा व शिक्षकों को किया सम्मानित
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा के प्राथमिक विद्यालय, चैधा बांध से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत शनिवार को स्थानीय स्कूल, हाईस्कूल व कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने विद्यालय के छात्रा को कॉपी कलम एवं शिक्षक को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय, पूर्वी ठाठा के शिक्षक प्रमोद पासवान, श्रीकान्त प्रसाद और प्रीति कुमारी को अंग वस्त्र भेंट किया। वही पर उपस्थित वार्ड सदस्य अवधेश कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक प्रमोद पासवान, श्रीकान्त प्रसाद, प्रीति कुमारी एवं वार्ड सदस्य अवधेश कुमार सिंह के अलावा ग्रामीण सह समाज सेवी सुनील राम उपस्थित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.